फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नाटक के माध्यम से छात्राओं ने नशे के खिलाफ किया जागरूक

Sat, 28 Mar 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:53 शहर ​स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में नुक्कड़ प्रस्तुति देती छात्राएं। स्रोत: - फोटो : मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी जाहिद उर्फ डीपर। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्राओं ने लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। छात्राओं ने नाटक के माध्यम से नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया।
विज्ञापन

प्राचार्य महेंद्र सिंह ने बताया कि युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने और समाज को नशे मुक्त करने के उद्देश्य से नाटक का मंचन किया गया। कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं बल्कि एक स्वस्थ और व्यसन-मुक्त समाज का निर्माण करना है।
युवाओं को नशे के जाल से खुद को बचाना चाहिए और परिवार को सुरक्षित करना चाहिए। डॉ. मक्खन सिंह ने कहा कि मानसिक सुदृढ़ता और संकल्प शक्ति के माध्यम से ही इस सामाजिक बुराई को जड़ से मिटाया जा सकता है।
विज्ञापन

छात्राओं ने नशे के कारण उजड़ते परिवारों और बर्बाद होते युवाओं की दास्तां को नुक्कड़ नाटक के रूप में प्रस्तुत किया। अंत में सभी ने किसी प्रकार का नशा न करने की शपथ ली। कार्यक्रम में प्रोफेसर देवेंद्र कुमार, डॉ. नरेश, डॉ. विरेंद्र, डॉ. ज्योति, डॉ. सुमन और डॉ. पूजा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें