हरियाणा युवा किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं अटेली के पूर्व विधायक नरेश यादव का आकस्मिक निधन हो गया। वे 61 साल के थे गत 31 अक्टूबर से गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन थे। पूर्व विधायक नरेश यादव का जन्म 1 फरवरी 1963 में गांव राता कला में हुआ था। नरेश यादव छात्र जीवन से ही जुझारू व संघर्षशील नेताओं की पहली पंक्ति में थे। उन्होंने किसान, गरीब, मजदूर व बेसहारा लोगों के हित के लिए सैदव संघर्ष किया। जिससे उन्हें गरीबों का मसीहा कहा जाता था। उन्होंने एसवाईएल नहरी पानी की मांग को लेकर नांगल चौधरी से राष्ट्रपति भवन तक अपने समर्थकों के साथ पदयात्रा भी की।