फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला पहुंचे दुकानदारों से मिलने, बोले सरकार बनने पर होगी भरपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। पूर्व सीएम वीरवार को महेंद्रगढ़ में खोखा व्यापारियों को समर्थन देने उनके बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार की इस ज्यादती का बदला लिया जाएगा। आप लोग संगठन को मजबूत करके इस निकम्मी और भ्रष्ट सरकार को चलता करने का काम करो। इनेलो की सरकार बनने पर आपको दोबारा से उसी जगह पर रोजी-रोटी कमाने की व्यवस्था की जाएगी। दुकानदार जगराम सैनी ने भावुक होते हुए पूर्व मुख्यमंत्री को 25 दिनों का घटनाक्रम बताया। चौटाला ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि व्यापारियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि इनेलो जिला प्रधान सुरेंद्र कौशिक ने घटना के समय मौके पर पहुंच कर प्रशासन की कार्रवाई का पुरजोर विरोध किया था। चौटाला ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी अपने चरम पर है। कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। महंगाई से हर व्यक्ति की जेब कटी जा रही है और किसान सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। दुकानदारों ने बताया कि उनके धरने को 25 दिन और 16 दिन सांकेतिक भूूख हड़ताल को हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
इस अवसर पर जिला प्रधान सुरेंद्र कौशिक, धर्मपाल नंबरदार, सुनील रिवासा, नवनीत ढिल्लो, गगन सैनी, लाल सिंह तंवर, सुरेंद्र बंटी, जोगिंद्र फौजी, बिल्लू, रामकिशन यादव कुकसी, जितेंद्र, सुनील ढिल्लो, कुलवंत, मोहित बवाना, निखिल यादव सहित खोखा व्यापारी राधेश्याम सैनी, सतीश सैनी, सुदंरलाल, जगराम सैनी, दयाराम, बहादुर, सतपाल, सरताज, करतार सिंह, सुमित सैनी, मुंशीराम जागड़ा, सत्यवीर, गणेशीलाल सैनी, राजकुमार, सुनील सहित अनेक दुकानदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें