फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सीएचसी में पहली बार सिजेरियन से प्रसव

Fri, 01 Aug 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 5अटेली में पहली बार सीजेरियन प्रसव के बाद नवजात व चिकित्सक।संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (एफआरयू) अटेली में पहली बार सफलतापूर्वक सिजेरियन से प्रसव कराया गया। यह उपलब्धि क्षेत्रीय मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को एक नई दिशा देने वाली है।
विज्ञापन

अटेली के गांव बोचड़िया निवासी सोनू यादव पत्नी अमरजीत सिंह ने सर्जरी के माध्यम से 2.6 किलोग्राम की स्वस्थ कन्या को जन्म दिया। ऑपरेशन टीम में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सोनम, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका, महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. तनेजा यादव तथा एफआरयू अटेली का अनुभवी पैरामेडिकल स्टाफ शामिल रहा।
इस अवसर पर एफआरयू अटेली के प्रभारी डॉ. विजय कुमार यादव, नागरिक अस्पताल नारनौल से डॉ. हर्ष चौहान तथा कार्यालय सिविल सर्जन नारनौल से संदीप कुमार डीपीएम ने समन्वय और निगरानी में सक्रिय भूमिका निभाई। यह अटेली एफआरयू में किया गया पहला सी-सेक्शन ऑपरेशन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें