फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे आधे शहर की बत्ती गुल

Sun, 06 Jul 2014 12:43 AM IST
narnaul
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच घंटे आधे शहर की बत्ती गुल
विज्ञापन


बरसात के मौसम को देखते हुए मरम्मत कार्य के मद्देनजर शनिवार को आधेे शहर की बिजली सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक बंद रही। बिजली गुल रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शनिवार को सिटी सिक्स फीडर पर मरम्मत कार्य किया गया।

 इस कारण करीब आधे शहर की बिजली सुबह से दोपहर तक गुल रही। मरम्मत का कार्य की वजह से सुबह 7.30 बजे से 12.30 बजे तक मोहल्ला श्याम कालोनी, निजामपुर रोड, बाल भवन के पास, सेन चौक, रविदास मंदिर मार्ग, नई सराय, मन्नू नगर, ईश्वर कालोनी, मिश्रवाड़ा, गस्तीवाड़ा, पुल बाजार, देव स्थान, सलामपुरा, गुरुनानकपुरा, महता चौक, चौधरीयान, फ्रांसखाना व नलापुर के कुछ क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


आज भी गुल रहेगी बिजली
बरसात के मौसम के चलते मरम्मत के कार्य की वजह से छह जुलाई को सिटी टू फीडर पर रिपेयर का कार्य किया जाएगा। इससे शहर के कई अन्य मोहल्लाें की बिजली रविवार को सुबह 7.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक बंद रहेगी। इससे पुरानी मंडी, माली टिब्बा, बहरोड़ रोड, नांगल चौधरी रोड, निजामपुर रोड और कोलियान मोहल्लों की बिजली बाधित रहेगी।
विज्ञापन


‘‘आगामी बरसात के मौसम में बिजली व्यवस्था सुचारु बनी रहे। इसी सोच के चलते निगम समय-समय पर मरम्मत का कार्य करता है। इसी के चलते शनिवार को मरम्मत का कार्य किया गया। यह कार्य रविवार को भी किया जाएगा। - प्रदीप सोनी, जेई, बिजली निगम नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें