फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिले के पांच सरकारी स्कूल 15.32 लाख रुपये से निखरेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले के पांच सरकारी स्कूलों को पीएमश्री योजना के तहत नया रूप दिया जाएगा। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित इस काम पर करीब 15 लाख 32 हजार रुपये खर्च होने का अनुमान है। योजना के तहत स्कूलों के कुल 91 कमरों में सफेदी और रंग-रोगन कराया जाएगा।
विज्ञापन

स्कूल भवनों की हालत बेहतर बनाने के साथ परिसर को साफ-सुथरा और आकर्षक बनाने पर जोर रहेगा। रंग-रोगन होने के बाद कक्षाओं का माहौल भी बेहतर होगा। इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को पढ़ाई के लिए अच्छा और सकारात्मक वातावरण मिलने की उम्मीद है। पीएमश्री योजना का उद्देश्य सरकारी स्कूलों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़कर उन्हें मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करना है। इसके तहत स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ शिक्षा के माहौल में सुधार किया जा रहा है।
जिले के पांच स्कूलों में 91 कमरों का सुंदरीकरण इसी दिशा में एक कदम माना जा रहा है। नए रंग-रूप से स्कूल भवन अधिक आकर्षक दिखाई देंगे और विद्यार्थियों में भी स्कूल के प्रति सकारात्मक भावना बढ़ेगी।
विज्ञापन

योजना के तहत होने वाले इन कार्यों से स्कूलों की सुविधाओं में सुधार के साथ पढ़ाई का माहौल बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी। विभाग का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुंदर और प्रेरणादायक वातावरण उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें