फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: होटल से पांच नशा तस्कर गिरफ्तार, चिट्टा बरामद

विज्ञापन
फोटो नंबर-03सीआईए पुलिस की गिरफ्त में नशा तस्कर। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
नारनौल। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए नारनौल की टीम ने होटल में छापेमारी कर पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध नशीला पदार्थ चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है।
विज्ञापन

सभी आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों में विश्वास निवासी सुराना, रोहित निवासी मांदी, राहुल निवासी मांदी, जतिन निवासी नीरपुर और सचिन निवासी खेड़ी महेंद्रगढ़ शामिल हैं। सीआईए नारनौल की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सिंघाना रोड स्थित एक होटल के कमरे में कुछ युवक नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं।
पुलिस ने आरोपियों की तलाशी ली तो तीन आरोपियों के पास से अलग-अलग पारदर्शी पॉलीथिन में 28 ग्राम, 32 ग्राम और 31 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके अलावा आरोपियों मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। पुलिस ने बरामद नशीले पदार्थ का मौके पर वजन कर उसे सील कर कब्जे में ले लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें