बाबा खेतानाथ गोशाला खेड़की में शनिवार आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक ने विभिन्न गोशालाओं को एक करोड़ 27 लाख रुपये के चेक वितरित किए। विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार गोमाता की सेवा और संरक्षण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। गाेशालाएं केवल पशुओं के संरक्षण का केंद्र नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और संस्कारों की पहचान हैं।
कार्यक्रम में आदर्श गोशाला सतनाली, श्री बांके बिहारी गोशाला जड़वा, बाबा गुदड़िया गोशाला माधोगढ़, बाबा जयराम दास खुड़ाना गोशाला, सेठ श्री चंद्रमल आदर्श गोशाला पथरवा, श्री गोशाला महेंद्रगढ़, श्री गोशाला धोलपोश आश्रम, श्री कृष्ण सुदामा गोशाला भालखी, बाबा खेतानाथ गोशाला खेड़की और बाबा समताई नाथ गोशाला नावां के प्रतिनिधियों को सहायता राशि के चेक सौंपे।
उन्होंने समाज के लोगों से भी गोशालाओं के सहयोग के लिए आगे आने की अपील की। मौके पर राजेश प्रधान खेड़की, मुकेश गोयल, सत्यनारायण, राजकुमार पूर्व प्रधान, सत्यवीर सिंह, वीरेंद्र, गुगन बोहरा आदि मौजूद रहे।