फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ट्रामा सेंटर में सफलतापूर्वक किया गया पहला हिप ट्रांसप्लांट

Sat, 22 Nov 2025 10:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 18ऑपरेशन के दौरान मौजूद चिकित्सक टीम। स्रोत-विभाग
विज्ञापन
नारनौल। जिला नागरिक अस्पताल में हाल ही में शुरू हुए ट्रामा सेंटर ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। शनिवार को यहां पहली बार हिप ट्रांसप्लांट की सफल सर्जरी की गई। यह उपलब्धि उद्घाटन के बाद ट्रामा सेंटर में हुई पहली बड़ी सर्जरी है जिससे क्षेत्र के लोगों में उम्मीद और विश्वास बढ़ा है।
विज्ञापन


सर्जरी का नेतृत्व डॉ. होशियार शर्मा ने किया जबकि टीम में डॉ. अनुज यादव, डॉ. धर्मेंद्र सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल रहे। टीम ने लगभग 4 से 5 घंटे की मेहनत के बाद ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया।
डॉ. होशियार शर्मा ने बताया कि गांव मनेठी निवासी 73 वर्षीय भतेरी देवी लंबे समय से कूल्हे की गंभीर समस्या से जूझ रही थीं, जिसके कारण उन्हें चलने-फिरने में अत्यधिक परेशानी हो रही थी। जांच के बाद चिकित्सकों ने हिप ट्रांसप्लांट की सलाह दी।
विज्ञापन

सर्जरी सफल होने के बाद मरीज को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है। इससे पहले ट्रामा सेंटर में घुटनों के दो सफल ऑपरेशन किए जा चुके हैं।
आयुष्मान कार्ड धारकों को राहत
ट्रामा सेंटर में आयुष्मान कार्ड धारकों का उपचार निशुल्क किया जा रहा है जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को राहत मिल रही है। जानकारी के अनुसार निजी अस्पतालों में घुटने के ऑपरेशन पर लगभग 2 लाख रुपये और हिप ट्रांसप्लांट पर करीब 4 लाख रुपये तक खर्च होता है जबकि ट्रामा सेंटर में यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध है।
वर्जन :
आयुष्मान कार्ड धारक के लिए निशुल्क घुटनों व हिप ट्रांसप्लांट की सर्जरी की जा रही है। हमारा प्रयास है कि सभी जरूरतमंद मरीज योजना का लाभ उठाए। -डॉ. आशा शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें