फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध से होती है पौधा आधारित चिकित्सीय तत्वों की पहचान : प्रो.उमेश

Sat, 22 Nov 2025 10:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या52 हकेंवि में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद शो​धा​र्थी व संस्थान पदा​धिकारी। स्रोत: संस
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। प्रो.उमेश कुमार ने बताया कि पौधा आधारित चिकित्सीय तत्वों की पहचान शोध के दौरान होती है। शोधार्थियों को पौध आधारित चिकित्सा के लिए पौधों के मोलीक्यूलर फार्मूला बताया। इसमें विभिन्न पौधों के कैमिकल का मोलीक्यूलर टेस्ट किया जाता है और फार्मूला के तहत हर्बल दवा तैयार की जाती है।
विज्ञापन

यह बात उन्होंने हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह के तहत स्कूल ऑफ इंटरडिसिप्लिनरी एंड एप्लाइड साइंसेज के फार्मास्यूटिकल साइंसेज विभाग की ओर से हर्बल न्यूट्रिशियंस इन फार्मेसी प्रैक्टिस पर विशेषज्ञ व्याख्यान में कही। इसमें विवि के शोधार्थियों और विद्यार्थियों को पौधों से हर्बल उपचार का प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य विशेषज्ञ प्रो. उमेश कुमार ने शिरकत की। कार्यक्रम में मास्टर और पीएचडी कक्षाओं के विद्यार्थी उपस्थित रहे। विशेषज्ञ प्रो. उमेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में समग्र स्वास्थ्य, हर्बल पोषण और रोग-निरोधक दृष्टिकोण फार्मेसी शिक्षा का हिस्सा बन चुके हैं। कार्यक्रम में जानकारी प्राप्त कर विद्यार्थी स्वास्थ्य सेवा के उभरते क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने हर्बल पोषण, समग्र स्वास्थ्य देखभाल, पौध-आधारित चिकित्सीय तत्वों और उनके आधुनिक फार्मेसी प्रैक्टिस में बढ़ते की जानकारी दी। कहा कि हर्बल पोषण के लिए पौधों के पोषक तत्वों के मूल्य की जानकारी होनी चाहिए।
पोषक मूल्य की जानकारी के अनुसार पौधों के बीमारी में उपयोग जाना जा सकता है। इससे सेहत भी अच्छी रहती है और हर्बल पोषण से इम्यूनिटी बनी रहती है। कार्यक्रम में फार्मास्यूटिकल साइंसेज विभाग में सहायक आचार्य व आयोजन सचिव डॉ. तरुण कुमार ने कार्यक्रम का समन्वयन किया। कार्यक्रम में संयोजक डॉ. विपिन परिहार, डॉ. सुमित कुमार, डॉ. मनीषा पांडे समेत अन्य विद्यार्थी व शोधार्थी मौजूद रहे।
इस दौरान ए फॉर्मा प्ले डे के तहत स्पर्धाएं करवाई गई। इनमें बलून ब्लो प्रतियोगिता में फैज अहमद, बिस्कुट ईटिंग प्रतियोगिता में रवि और आयूष, काउंटिंग विद लड्डू में ज्योति, सिक्का घुमाना प्रतियोगिता में अबसार अहमद, स्मॉल बॉल पिक प्रतियोगिता में अर्जुन, नीडिल एंड थ्रेड प्रतियोगिता में भावना ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें