फोटो संख्या:68- दमकल केंद्र कार्यालय में नारेबाजी करते कर्मचारी--स्रोत- कर्मचारी
महेंद्रगढ़। दमकल कर्मचारियों की मांगों को लेकर जारी हड़ताल में रविवार को सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राज्य कमेटी की ओर से 20, 21 व 22 अप्रैल तक तीन दिन के हड़ताल को ओर बढ़ा दिया गया है। वहीं 20 व 21 अप्रैल को नगर पालिका सफाई कर्मचारी काले बिल्ले लगाकर कार्य करेंगे।
दमकल विभाग के प्रधान रामसिंह व कर्मचारी प्रदीप ने बताया कि लंबे समय से उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। इस कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। 16 फरवरी को कालकाजी स्टील कंपनी में आग लग को बुझाते हुए फायर के दो कर्मचारी भवीचंद शर्मा और रणवीर सिंह की मौत हो गई थी। मृतक दमकल कर्मचारियों को शहीद का दर्जा और उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता की मांग उठाई जा रही है।