फोटो संख्या:75- नगर पालिका कार्यालय में नारेबाजी करते नगर पालिका सफाई व दमकल विभाग के कर्मचारी
महेंद्रगढ़। लंबित मांगों को लेकर सफाई व दमकल विभाग के कर्मचारी धरने पर बैठे हैं। सफाई कर्मचारियों ने धरना आठ मई व दमकल विभाग ने 10 मई तक बढ़ा दिया है। सफाई कर्मचारी हड़ताल पर होने के कारण शहर में सफाई व्यवस्था बिगड़ गई है। बुधवार को सफाई कर्मचारी सातवें व दमकल विभाग के कर्मचारी 30 वें दिन हड़ताल पर रहे।
सफाई कर्मचारी प्रधान पूर्ण कुमार व दमकल विभाग के कर्मचारी प्रदीप ने बताया कि सफाई कर्मचारी व दमकल कर्मचारियों ने नगर पालिका कार्यालय लंबित मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे रहे। मांगों को लेकर संघ व सरकार के मध्य कई बार वार्ता हो चुकी है और इनमें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे हैं। संवाद