फोटो नंबर- 19फसल उगाने में प्रयोग लेने हेतु खेत में रखे बांस आग में जलकर हुए राख। संवाद
नारनौल। शहर के नजदीकी गांव मित्रपुरा में सोमवार देर रात मशरूम की खेती के लिए रखे बांस में आग लग गई। अनुमान है कि किसान को करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
किसान मशरूम की खेती करता है और नजदीक ही दूसरा प्लांट भी लगा रखा था, लेकिन दमकल गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। गुरुग्राम के नखडोला निवासी अनिल कुमार मित्रपुरा में मशरूम की खेती करता है। उसने 12 एकड़ जमीन पट्टे पर ले रखी है।
19-20 मई की रात को अचानक से मशरूम खेती के लिए मंगवा कर रखे बांस में आग लग गई। जिसके बाद किसान ने दमकल गाड़ी को आग लगने की जानकारी दी। जहां दमकल गाड़ी ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। किसान अनिल ने बताया कि इस आगजनी की घटना में उसे करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी, इसको लेकर जांच की जा रही है।