नारनौल में जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को जानकारी देते अतिथि। स्रोत-संस्था
नारनौल। नारनौल स्टोन खदान मेसर्स एएनई इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड ने गर्मी की लहर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अदेर्ला रामबाबू खान सुरक्षा उपनिदेशक गाजियाबाद क्षेत्र उपस्थित रहे। उनके साथ कई अन्य खानों के प्रबंधक भी विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में शामिल रहे। मुख्य अतिथि के निर्देश पर कंपनी द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गर्मी के मौसम में लू से होने वाली समस्याओं के बारे में बताना।
यह कार्यक्रम नारनौल स्टोन माइन एजेंट केएन मूर्ति, प्रबंधक संजू महतो, सतनाम सिंह, मनोज कुमार, सहायक प्रबंधक गौरीशंकर यादव सहित सभी कर्मचारी मौजूद थे। संवाद