फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: टीबी अस्पताल के एमसीबी बॉक्स में लगी आग

Sat, 26 Jul 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-17टीबी अस्पताल में जला पड़ा  एमसीबी बॉक्स। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। टीबी अस्पताल के एमसीबी बॉक्स में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे शार्ट-सर्किट स आग लग गई।
विज्ञापन

मुख्य गेट के पास आग के लगने के कारण स्टाफ दूसरे रास्ते से अस्पताल से बाहर के निकले। अस्पताल में रखे फायर सिस्टम से आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद जब आग पर काबू नहीं पाया गया तो फायर बिग्रेड को फोन किया गया। कुछ ही देर बाद दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

आग की सूचना मिलने के बाद पुलिस व बिजली कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिजली सप्लाई को बंद करवाया। आग से किसी प्रकार की हानि नहीं हुई, लेकिन बिजली का पूरा सिस्टम फेल हो गया। करीब चार-पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। कुछ मशीनें भी बिजली के कारण नहीं चल पाईं।
विज्ञापन

अस्पताल में जांच करवाने वाले मरीजों की संख्या नाममात्र की होने के कारण ज्यादा परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें