फोटो नंबर-16गांव गुजरवास स्थित विद्यालय में युवा संसद कार्यक्र के दौरान भूमिका निभाती छात्रा
मंडी अटेली । गांव गुजरवास में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में युवा संसद का आयोजन किया गया।
संचालन राजनीति शास्त्र प्रवक्ता रविन्द्र मेहरा ने किया। युवा संसद कार्यक्रम में छात्र नेताओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। सरकार को घेरने का प्रयास किया। कुमारी संतोष ने लोकसभा अध्यक्ष की भूमिका निभाई, खुशी ने प्रधानमंत्री की भूमिका निभाई, तपस्या ने नेता विपक्ष की भूमिका निभाई, कुमारी मानवी ने महासचिव और कुमारी अक्षरा, साक्षी वर्मा, रत्न प्रिया, कविता, अंतिमा की भूमिका निभाई।
प्राचार्य रोशनलाल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन छात्राओं को भारतीय संसद प्रणाली के बारे में जानने और समझने का एक अच्छा अवसर प्रदान करता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं ने संसदीय प्रक्रिया के बारे में सीखा।