फोटो संख्या:70-गांव डेरोली अहीर में ईंधन में लगी आग को बुझाते दमकल विभाग के कर्मचारी --स्रोत--
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव डेरोली अहीर में अज्ञात कारणों से दोपहर के समय लगी आग में 50 से अधिक लोगों का ईंधन जलकर राख हो गया। आग लगने से 50 से अधिक हरे पेड़ भी आग की भेंट चढ़ गए। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
ग्रामीणों की ओर से तीन तरफ से गांव में प्रवेश करने वाली सड़कों के बीच सरसों के फसली अवशेष, कपास की लकड़ी, पेड़ों की सुखी लकड़ी व गोबर के उपलों को एकत्रित किया हुआ था। बुधवार दोपहर के समय 12:45 बजे अचानक आग लगने से ईंधन के साथ-साथ ट्रांसफार्मर की केबल भी जल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की टीम पहुंचने से पहले ग्रामीणों द्वारा अपने स्तर पर आग पार काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तेज हवा होने के कारण आग तेजी से फैल गई।
उप दमकल अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि सूचना के बाद एक दमकल की गाड़ी भेजी गई थी, लेकिन आग अधिक फैलने के कारण जब काबू नहीं पाया जा सकता तो दो गाड़ियां भी मौके पर भेजी गईं। करीब 5:45 बजे चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि तेज हवा से आग तेजी से फैल रही थी। हालांकि इसमें कोई जान माल का बड़ा नुकसान नहीं हो पाया। दमकल विभाग की टीम में उप दमकल अधिकारी विकास कुमार की देखरेख में मंशाराम, योगेश, संदीप, महेंद्र, देवीप्रसन्न, कुलदीप, महेंद्र व प्रदीप शामिल रहे।