फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नौकरी लगवाने के नाम तीन युवकों से 12.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Thu, 06 Jun 2024 02:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़/कनीना। नौकरी लगवाने के नाम तीन युवकों से 12 लाख 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने हरियाणा के तत्कालीन गृहमंत्री के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी मोहित गहलावत चरखी दादरी, विक्रांत गहलावत, जोगेंद्र गहलावत, गांव मदनहेड़ी जिला हिसार निवासी विशाल नेहरा, साहिल व अजय के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
कनीना के वार्ड नंबर 13 निवासी साहिल ने बताया कि वह और अलवर जिले के रैवाना निवासी एवं हालाबाद वार्ड नंबर एक कनीना निवासी मनीष कुमार दोनों दोस्त हैं। कनीना तहसील के गांव मोड़ी निवासी मनोज कुमार उसका रिश्तेदार हैं। उसने बताया कि वर्ष 2022 में उनकी मुलाकात जिला हिसार, तहसील हांसी के गांव मदनहेड़ी निवासी विशाल नेहरा से हुई थी। विशाल नेहरा ने उनको मर्चेंट नेवी में लगवाने की बात कही थी। विशाल नेहरा ने उनकी मुलाकात जिला झज्जर, तहसील मातनहेल के गांव खानपुर खुर्द निवासी हालाबाद जिला चरखी-दादरी मोहित गहलावत से करवाई। मोहित गहलावत ने पैसे देकर नौकरी लगवाने की बात कही।
विज्ञापन

इसके लिए उसने साढ़े पांच लाख रुपये एक युवक के मांगे थे। 12 नवंबर 2022 को मोहित गहलावत को तीनों ने सात लाख रुपये दिए थे। इनमें से ढाई लाख साहिल ने, मनोज ने दो लाख और मनीष कुमार ने ढाई लाख रुपये आरोपी मोहित को दिए थे। इसके बाद उसने मोहित गहलावत को अलग-अलग समय पर कुल 5 लाख 20 हजार रुपये दे दिए थे और 30 हजार रुपये नौकरी लगवा देने के बाद के लिए कहा था। इसी कार्य के लिए उसके दोस्त मनीष ने मोहित को 4 लाख 60 हजार रुपये अलग-अलग समय पर दिए थे और 90 हजार रुपये नौकरी लगवा देने के बाद के लिए कहा था। इसी प्रकार उसके रिश्तेदार मनोज कुमार ने अलग-अलग समय पर 2 लाख 80 हजार रुपये मोहित गहलावत, मोहित के चचेरे भाई साहिल के पास दिए थे। बाकी राशि बाद में दिए जाने की बात कही गई थी। तीनों ने कुछ राशि ऑनलाइन की थी। बहुत समय बीत जाने के बाद मोहित उनको नौकरी नहीं दिलवा पाया। अंत में उसने तत्कालीन गृहमंत्री अनिल विज के पास शिकायत की तो उनके आदेश पर बुधवार को पुलिस ने आरोपी मोहित गहलावत, विक्रांत गहलावत, जोगेंद्र गहलावत, विशाल नेहरा, साहिल, अजय के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें