फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शीतला माता मंदिर के पास अज्ञात कारणों के चलते बणी में लगी आग

विज्ञापन
फोटो संख्या:81- गांव नांवां की बणी में आग लगने के बाद आग बुझाते दमकल विभाग के कर्मचारी--संवाद
विज्ञापन
सतनाली(महेंद्रगढ़)। गांव बीरसिंह वास व नावां में सोमवार को अज्ञात कारण से बणी में आग लगने से हरे पेड़ व एक ग्रामीण की बाजरे की कड़बी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। इसकी सूचना ग्रामीणों ने 112 व दमकल विभाग को दी।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ से दमकल की गाड़ी करीब एक घंटे में पहुंचकर काफी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीण बाली शर्मा, कैलाश राजपूत, रविंद्र सांगवान ने बताया कि माता शीतला माता मंदिर के पास लगभग 80 से 90 एकड़ में बणी है। अज्ञात कारण से बणी में आग लग गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग और तेज बढ़ती गई। इस दौरान बणी में पड़ा ईंधन व ग्रामीण उमेद की कड़बी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें