फोटो नंबर-24शहरपुर में आग बुझाने के बाद मुआयना करती पुलिस। स्रोत: ग्रामीण
नारनौल। गांव शहरपुर स्थित पहाड़ी क्षेत्र में रविवार को बिजली के तारों में हुए शॉर्ट सर्किट के कारण सूखी घास में आग लग गई। ग्रामीणों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है, परन्तु एक-दो पेड़ इसकी चपेट में आ गए।
पहाड़ी क्षेत्र से गुजर रही बिजली लाइन के तारों में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ जिससे निकली चिंगारी सूखी घास पर गिर गई और देखते ही देखते आग फैलने लगी। धुआं और आग की लपटें उठती देख ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने में जुट गए।
ग्रामीणों ने मिट्टी, टहनियों और पानी की सहायता से काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर आग पूरी तरह बुझने की पुष्टि की व किसी भी संभावित खतरे को टाल दिया। संवाद