फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चार एकड़ की कड़बी में लगी आग, किसान को ढाई लाख का नुकसान

विज्ञापन
फोटो संख्या:65- गांव स्याना में  कड़बी में लगी आग के कारण उठता धुआं--स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव स्याना में अज्ञात कारणों से एक किसान के खेत में रखी कड़बी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कड़बी के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। किसान गोपीचंद शर्मा ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। करीब आधे घंटे बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

गोपीचंद शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में करीब चार एकड़ की कड़बी एकत्रित कर रखी थी। आग लगने के बाद कड़बी जलकर राख हो गई। आग की लपटें बढ़ती देख आसपास के किसानों में भी अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत आसपास के खेतों में खड़ी फसल और कड़बी को बचाने के प्रयास शुरू किए।
दमकल कर्मचारियों और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझने से नजदीकी खेत में खड़ी कपास की फसल और अन्य कड़बी आग की चपेट में आने से बच गई।
विज्ञापन

किसान के अनुसार आगजनी की घटना में करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से आग से हुए नुकसान का आकलन करवाकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें