फोटो 2जल निकासी का निरीक्षण करते आरटीए सचिव मनोज कुमार।स्रोत:प्रशासन
मंडी अटेली। जिला परिवहन अधिकारी एवं आरटीए सचिव मनोज कुमार ने रविवार को अटेली शहर में जल निकासी व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुराना बस अड्डा मार्ग, कैबिनेट मंत्री आरती राव के कार्यालय के सामने, बीकानेर मिष्ठान भंडार के सामने और नए बस अड्डे की ओर जाने वाली सड़क पर नालियों के अंदर भारी मात्रा में कीचड़ और रुकावट पाई गई।
इस पर संज्ञान लेते हुए आरटीए सचिव ने सफाई व्यवस्था संभाल रही संबंधित एजेंसी को निर्देश दिए हैं कि वे अगले एक दिन के भीतर सभी नालियों की रुकावट दूर करें और कीचड़ साफ करवाएं ताकि पानी का बहाव ठीक हो सके और लोगों को जलभराव से राहत मिल सके। संवाद