फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार संस्कृति के प्रतीक होते हैं : डॉ. आरपी

Sun, 19 Oct 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-07अपने द्वारा बनाई गई रंगोली के साथ छात्राएं। स्रोत-संस्थान
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में दीपावली पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने की।
विज्ञापन

इस मौके पर छात्राओं ने पोस्टर व रंगोली आदि बनाई। प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने कहा कि त्योहार संस्कृति के प्रतीक होते हैं। इसलिए इन्हें हमें आपसी प्रेम व भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज में समय-समय विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गत दिवस कॉलेज में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन अंग्रेजी विभाग द्वारा कल्चरल स्टडीज विषय पर करवाया गया। यह आयोजन अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अजय थाकन की देखरेख में हुआ जिसके अंदर छात्राओं को बहुत कुछ सीखने को मिला। इस अवसर पर डॉ. पारुल गुप्ता, डॉ. अंजू रानी, डॉ. ममता सिद्धार्थ, डॉ. आलिया शोबी खान, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. प्रियंका, डॉ. नीलम यादव, डॉ. राधिका, डॉ. मुनेश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें