फोटो नंबर-09बावड़ीपुर में प्रभात फेरी निकालते संस्था के सदस्य। स्रोत-संस्था
नारनौल। प्रभात फेरी संगठन ने श्री राधे नाम की प्रभात फेरी मोहल्ला बावड़ीपुर से निकाली। मुख्य यजमान सतीश शर्मा को परिवार सहित ठाकुर जी एवं निशान का पूजन करवाया।
गीता पाठ कर प्रभात फेरी का शुभारंभ किया गया। महिला संगठन की सदस्य सुमित्रा सैनी ने दीप घर-घर जलेंगे भजन सुनाकर प्रभात फेरी की शुरुआत की। संगठन संचालक घनश्याम गर्ग ने बताया कि प्रत्येक रविवार गो सेवा के लिए प्रभात फेरी का आयोजन किया जाता है। भक्तजन ढोल-मंजीरों की थाप पर राधे-राधे का संकीर्तन करते हुए नाचते-गाते चल रहे थे।
इस दौरान मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा व प्रसाद वितरण से ठाकुर जी का स्वागत किया। अंत में आरती व भोग के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। आयोजन में सैकड़ों महिलाएं, पुरुष व बच्चे शामिल हुए और राधे नाम के जयकारों से शहर गूंज उठा।