फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खाद वितरण व्यवस्था खराब, टोकन नंबर आज खाद कल

Thu, 02 Oct 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 16नारनौल ​​स्थित सरकारी खाद केंद्र के बाहर लगी किसानों की लंबी लाइन। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। कोऑपरेटिव सोसाइटी में खाद उपलब्ध होते हुए भी एक दिन पहले टोकन नंबर दिया जा रहा है। इसके बाद अगले दिन खाद दिया जा रहा है। इस कारण बुधवार को खाद केंद्र पर जबरदस्त भीड़ रही।
विज्ञापन

बुधवार को पहले उन किसानों को खाद दिया गया, जिन्होंने मंगलवार को टोकन कटवाया था। जिस कारण बुधवार को खाद लेने पहुंचे किसानों को दोपहर तक लाइन में लग कर इंतजार करना पड़ा। किसानों ने बताया कि मंगलवार को किसानों की कम भीड़ थी और खाद केंद्र पर खाद भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध था लेकिन फिर भी किसानों को खाद नहीं दी गई। बुधवार को 200 बैग डीएपी व 100 बैग एनपीके वितरित की गई।
खाद केंद्र पर जिस दिन किसान आते थे, उसी दिन खाद का वितरण किया जा रहा था। लेकिन गत सोमवार को नेटवर्क समस्या के कारण पर्चियां नहीं काटी जा सकीं और वितरण नहीं किया गया। हालांकि सोमवार को खाद केंद्र पहुंचने वाले किसानों को टोकन नंबर जारी कर दिए गए और उन्हें खाद का वितरण मंगलवार को किया गया। जिसके बाद से व्यवस्था बिगड़ी हुई है और किसानों को खाद केंद्र के दो चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को खाद लेने खाद केंद्र पर पहुंचा था लेकिन कम किसान होने व खाद केंद्र पर पर्याप्त खाद होने के बाद भी केवल दोपहर 2 बजे तक ही वितरित की गई। दस कारण खाद लेने के लिए दो चक्कर काटने पड़े।-उमेद सिंह, गांव-नेहरू नगर
-
केवल बाजरे का पंजीकरण करवाने वाले किसानों को खाद दी जा रही है। फिर भी किसानों को खाद केंद्र के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। प्रशासन से अपील है कि खाद का वितरण सुचारू बनाया जाए।
विज्ञापन

जगमाल सिंह, गांव-सेका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें