फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: छात्राओं ने नारों के जरिए दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश

विज्ञापन
फोटो संख्या:67- पितामह कान्हा सिंह राजकीय महाविद्यालय कनीना में जागरूक रैली निकालती छात्राएं--स
विज्ञापन
कनीना। पितामह कान्हा सिंह राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस की ओर से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशा ने बताया कि इस अधिनियम के तहत महिलाओं को लोकसभा एवं विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया गया है ।
विज्ञापन

रैली में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नारी शक्ति देश की शक्ति और महिलाओं का सम्मान देश का सम्मान जैसे नारों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। रैली महाविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र से होकर गुजरी। डॉ. अजय प्रकाश ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उनके अधिकारों की रक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों को सामाजिक बदलाव के लिए आगे आने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में डॉ. कांता, डॉ. प्रीति, डॉ. निशा, डॉ. ज्योति मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें