महेंद्रगढ़। गले से सोने की चेन छीनने के मामले में थाना शहर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम ने महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संता देवी निवासी गांव नंगला मोटुका जिला फरीदाबाद के रूप में हुई। पुलिस ने महिला आरोपी के पास से सोने की चेन बरामद कर ली।
शिकायतकर्ता कमला देवी ने थाना शहर महेंद्रगढ़ में गत माह शिकायत दर्ज कराई कि वह स्कूल से हरियाणा रोडवेज की बस से घर जा रही थी, समय करीब 3.50 बजे सतनाली मोड महेंद्रगढ पर बस से उतर रही थी। उसी समय एक औरत ने उसके गले की सोने की चेन को छीनकर भागने लगी। राहगीरों की मदद से उस महिला को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर महिला संता को काबू कर लिया और थाना शहर महेंद्रगढ़ में मामला दर्ज किया गया।