फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रोडवेज बसों में एचटेट परीक्षार्थियों को किराया देकर करना होगा सफर

Fri, 01 Dec 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। इस बार हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को जेब से किराया देकर सफर करना पड़ेगा। नारनौल डिपो में किराये को लेकर कोई भी नोटिफिकेशन निदेशालय राज्य परिवहन हरियाणा की तरफ से नहीं मिला है। हालांकि निदेशालय की तरफ से एक नोटिफिकेशन सभी महाप्रबंधकों को एचटेट परीक्षा को लेकर भेजा है। उसमें कहा गया है कि परीक्षार्थियों की सुविधा के मध्य नजर 2 व 3 दिसंबर को परीक्षार्थियों को लाने के लिए आवश्यकता अनुसार पर्याप्त मात्रा में बस सेवा उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


प्रति केंद्र लगभग 310 परीक्षार्थी होंगे

शनिवार को सायंकालीन सत्र में करीब 3410 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके अलावा 3 दिसंबर को सुबह लगभग 6954 तथा शाम को लगभग 2468 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रति केंद्र लगभग 310 परीक्षार्थी होंगे।

परीक्षार्थियों के लिए रेन बसेरों में ठहरने की व्यवस्था
सर्दी के मौसम में परीक्षार्थी रेन बसेरों में ठहर सकते हैं। रेन बसेरा नारनौल बस स्टैंड व नागरिक अस्पताल के पास चल रहे हैं। वहीं इनके अलावा धर्मशालाओं में परीक्षार्थी ठहर सकते हैं।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र शहर में होने की वजह से नहीं होगी परेशानी
हरियाणा पात्रता परीक्षा के लिए आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी। इस बार सभी परीक्षा केंद्र शहर में चल रही स्कूलों में बनाए गए है। ऐसे में ऑटो व निजी वाहन से आसानी से अपने परीक्षा केंद्र तक परीक्षार्थी पहुंच सकेंगे।

परीक्षा के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट किए नियुक्त

जिलाधीश मोनिका गुप्ता ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से 2 व 3 दिसंबर को जिला में होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक आदेश पारित कर नारनौल नायब तहसीलदार गजे सिंह व महेंद्रगढ़ तहसीलदार मदन लाल को डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए नारनौल में 12 व महेंद्रगढ़ में 11 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित करवाई जाएगी। परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नारनौल में स्थापित परीक्षा केंद्रों पर नायब तहसीलदार गजे सिंह व महेंद्रगढ़ में स्थापित परीक्षा केंद्रों पर तहसीलदार मदन लाल को डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।


एचटेट को लेकर किए पुख्ता प्रबंध


एचटेट की परीक्षा को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए है, परीक्षा केंद्रों पर पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए है। यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए नाके लगाए गए है, नाकों पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। इसके साथ ही एसपी ने थाना प्रबंधकों, चौकी इंचार्जों को होटल, ढाबा, धर्मशाला, पीजी, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड को चेक करने के निर्देश दिए है। पुलिसकर्मी वाकी-टाकी से लैस होंगे ताकि कोई भी सूचना अधिकारियों को दी जा सके।


निदेशालय परिवहन विभाग की तरफ से किराये की छूट को लेकर कोई भी निर्देश जारी नहीं किया गया है, जिसकी वजह से परीक्षार्थियों से किराया लिया जाएगा। शनिवार को अगर जरूरत हुई तो परीक्षा केंद्रों के लिए बस भी चलाई जाएगी।
विज्ञापन

-ब्रह्म प्रकाश, सीआई, नारनौल डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें