फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में नहर टूटने से खेत हुए जलमग्न

Sat, 28 Dec 2024 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:69- गांव पालड़ी पनिहारा में खेतों में भरा पानी--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव पालड़ी पनिहारा में नहर टूटने से करीब 35 एकड़ में खड़ी फसल जलमग्न हो गई। वहीं गांव में भी पानी घुस गया। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

किसानों ने इसकी जानकारी विधायक कंवर सिंह यादव व नहरी विभाग के अधिकारियों को दी। इसके बाद पानी रोक कर बुलडोजर से मिट्टी लगाकर नहर की मरम्मत शुरू कराई गई। अमित यादव, राजपाल, मोहित, वीरेंद्र, रवि सरपंच, विधि प्रकाश, दिनेश, राम सिंह, राजू, हरपाल सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की रात को गांव से गुजर रही नहर टूट गई। इसके कारण नहर का पानी खेतों में चला गया। करीब 35 एकड़ जमीन में खड़ी फसल जलमग्न हो गई।
ग्रामीणों ने विधायक व नहर विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। शनिवार को विधायक कंवर सिंह यादव ने विभाग के एसडीओ व जेई मंजीत को नहर का पानी रोकने व इसकी मरम्मत का कार्य शुरू करने का आदेश दिया गया। इसके बाद अधिकारियों ने बुलडोजन से टूटी नहर का कार्य शुरू किया गया।
विज्ञापन

वजर्न
शुक्रवार देर रात को सूचना मिली की पालड़ी पनिहारा में नहर टूट गई है। इसके बाद नहर को बंद कर दिया गया। शनिवार को नहर के मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। दो-तीन दिन में नहर का कार्य पूरा करके फिर से पानी छोड़ा जाएगा।- मंजीत, कनिष्ठ अभियंता, नहर विभाग, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:69- गांव पालड़ी पनिहारा में खेतों में भरा पानी--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें