फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सिंचाई के लिए किसानों को मिलेगा भरपूर

Mon, 13 Oct 2025 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:58- गांव खेड़की में निरीक्षण के दौरान अ​धिकारियों से विचार-विमर्श करते  विधायक कंवर - फोटो : samvad
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सिंचाई के लिए पर्याप्त नहरी पानी की आपूर्ति के लिए खेड़की गांव में 250 एकड़ में बन रहे एनबी-6 पंप हाउस का विधायक कंवर सिंह यादव ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कार्य की प्रगति को देखा और अधिकारियों से पूछताछ की। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के किसानों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इसके पूरा होने पर नहर का पानी अंतिम छोर तक पहुंचेगा।
परियोजना पर लगभग 52 करोड़ रुपये खर्च होंगे। योजना के तहत 10 नए पंप हाउस का निर्माण किया जा रहा है। लगभग नौ करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक पंप मशीनें लगाई जाएंगी जिससे कि पानी की सप्लाई बिना रुकावट हो सके। इसके अलावा नहर की लाइनिंग और ब्रिज निर्माण भी इस प्रोजेक्ट का अहम हिस्सा है।
विज्ञापन

नहर की लाइनिंग से रिसाव में कमी आएगी और पानी का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा। पुलों के निर्माण से क्षेत्र के किसानों की आवाजाही में भी आसानी होगी। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिकारियों को गुणवत्ता से समझौता न करने और तय समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को मजबूत सिंचाई ढांचा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।
विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए पानी की कमी न हो, इसके लिए सरकार ने योजनाएं बनाई हैं। प्रोजेक्ट के पूरा होने पर पल, पाल, गडानिया, खेड़की, खैरोली, बैरावास, दुलोठ, अहीर, छाजियावास, निंबी, जांजडियावास आदि गावों को इसका फायदा मिलेगा। भूजल स्तर में काफी सुधार आएगा। इस मौके पर सिचाई विभाग एक्सईन संदीप कुमार, एक्सईन आशुतोष, एसडीओ राजेश वर्मा, नागल सिरोही मंडल महामंत्री राजेश कुमार, बिरेंद्र, बाबूलाल, अशोक, बद्रीप्रसाद, जगदेव, अनिल कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें