फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दिवाली की बधाई देने के फेर में होर्डिंग और बैनर से पाट दिया शहर

Mon, 13 Oct 2025 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:52- सिनेमा रोड पर पोल पर लगे होर्डिंग्स--संवाद - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दिवाली के स्वागत में जहां शहर रोशनी और सजावट से जगमगा रहा है। वहीं शहर के मुख्य चौक-चौराहे, बिजली के खंभे और दीवारें अवैध होर्डिंग्स और बैनरों से पट गए हैं।
विज्ञापन

समाजसेवी संगठनों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और राजनीतिक व्यक्तियों ने बधाई संदेशों के नाम पर पूरे शहर को पोस्टरों से भर दिया है। नगर पालिका ने काफी समय से अवैध होर्डिंग्स और बैनरों को हटाने का कोई अभियान नहीं चलाया है। व्यापारियों ने भी मार्केटिंग और प्रचार के चक्कर में बिना नगरपालिका से अनुमति लिए जगह-जगह बैनर लगा दिए हैं।
दिवाली पर्व पर दुकानों, बाजारों और सड़कों के किनारे लगाए गए इन विज्ञापन बैनरों ने शहर की सूरत बिगाड़ दी है। कई स्थानों पर तो एक ही जगह पर कई होर्डिंग्स व बैनर एक-दूसरे के ऊपर लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

इंसेट
इन स्थानों पर सबसे ज्यादा लगे होर्डिंग्स
शहर के प्रमुख बाजारों जैसे सिनेमा रोड, रेलवे स्टेशन रोड, गोशाला रोड, भगवान परशुराम चौक, डॉ. भीमराव आंबेडकर मार्ग, विश्वकर्मा चौक, आईटीआई रोड, बस स्टैंड मार्ग, ब्रह्मचारी मार्ग, सतनाली चौक, राव तुलाराम चौक सहित कई स्थानों पर होर्डिंग्स लगाए गए हैं। नगर पालिका ने शहर में 15 जगह निर्धारित किया है। इसके बावजूद लोग अवैध रूप से होर्डिंग्स लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। राजनीतिक पार्टियों और धार्मिक कार्यक्रमों के होर्डिंग चौक, चौराहों और स्ट्रीट लाइटों पर नजर आते हैं।
वर्जन

शहर में समय-समय पर अवैध होर्डिंग्स और बैनर हटाने के लिए अभियान चलाया जाता है। अब दोबारा होर्डिंग्स और बैनर को हटाने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। नगर पालिका की तरफ से 15 पॉइंट निर्धारित किए गए हैं, जिनका शुल्क देकर बैनर व होर्डिंग्स लगा सकते हैं।- रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:52- सिनेमा रोड पर पोल पर लगे होर्डिंग्स--संवाद- फोटो : udhampur news

फोटो संख्या:52- सिनेमा रोड पर पोल पर लगे होर्डिंग्स--संवाद- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें