महेंद्रगढ़। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग कार्यालय में शुक्रवार को किसानों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इसके लिए विभाग की ओर से तैयारी भी शुरू कर दी गई है। उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. अजय यादव ने बताया कि उपमंडल कृषि अधिकारी कार्यालय में जिले स्तरीय कैंप पहली बार आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिले भर से एक हजार से ज्यादा किसान आने की उम्मीद है। शिविर में 20 से अधिक स्टॉल भी लगाई जाएगी।
खाद्य सुरक्षा पोषण योजना के तहत सुबह 10 बजे शुरू किया जाएगा। इसमें मुख्यातिथि विधायक कंवर सिंह यादव होंगे तथा मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय निदेशक बावल के डाॅ. धर्मबीर यादव एवं सेवानिवृत डॉ. एचडी यादव रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप कृषि निदेशक नारनौल डॉ. देवेंद्र यादव करेंगे। उन्होंने बताया कि किसानों को हरियाणा सरकार की ओर से संचालित किसान स्कीमों एवं फसलाें के प्रबंधन के बारे में कृषि विशेषज्ञ जानकारी देंगे।
इस मौके पर डॉ. गजानंद शर्मा की निगरानी में 25 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी को भोजावास में 17 जनवरी को निजामपुर, 23 जनवरी को नांगल चौधरी, 29 जनवरी को राता में जिले स्तरीय शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्कीमों का लाभ उठाए।