फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खरीफ फसलों की उन्नत कृषि तकनीकों पर किसानों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
फोटो संख्या:52 नांगल कालिया में ग्रामीणों को जागरूक करते केवीके वैज्ञानिक। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
महेंद्रगढ़।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से नारनौल क्षेत्र के गांव नांगल कालिया में खरीफ की फसलों कपास, बाजरा, ग्वार एवं मूंग की उन्नत कृषि पद्धतियों और खादों के संतुलित उपयोग विषय पर किसानों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया। आधुनिक कृषि तकनीकों, सरकारी योजनाओं व पशुपालन संबंधी जानकारी दी गई।
अध्यक्षता कर रहे डॉ. सत्यजीत, संयोजक एवं अध्यक्ष कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ ने कहा कि वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर किसान कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। डॉ. आशीष शिवरान कृषि वैज्ञानिक ने समय पर बुवाई, खरपतवार नियंत्रण, कीट एवं रोग प्रबंधन व मृदा स्वास्थ्य संरक्षण का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अशोक ढिल्लों कृषि वैज्ञानिक ने कृषि लागत कम करने, फसल विविधीकरण व कृषि से अधिक लाभ लेने के उपाय बताए। कृषि विकास अधिकारी अभिषेक श्योराण ने योजनाओं व अनुदान संबंधी जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों ने भी भाग लिया और किसानों के साथ संवाद स्थापित कर कृषि संबंधी जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें