फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डीएसपी ने सीसीटीवी लगवाने का किया आह्वान

विज्ञापन
फोटो 1पुलिस-पब्लिक संवाद के दौरान मौजूद डीएसपी व अन्य।स्रोत:प्रवक्ता
विज्ञापन
अटेली।
विज्ञापन

थाना अटेली में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा व्यवस्था के लिए बैठक हुई। इसमें डीएसपी सुरेश कुमार ने सभी पार्षदों, व्यापारियों और समाज सेवियों से एकजुट होकर अपने-अपने क्षेत्रों में भाईचारा और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने अनुरोध किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और घरों के आस-पास उत्तम गुणवत्ता वाले सीसीटीवी अवश्य लगवाएं। ये कैमरे मुख्य रूप से दुकानों के बाहर, प्रमुख चौक-चौराहों और गांवों, कॉलोनियों, वार्डों के प्रवेश और निकास द्वार पर लगाए जाने चाहिए ताकि हर आने-जाने वाले व्यक्ति पर नजर रखी जा सके। बैठक में अटेली क्षेत्र के विभिन्न वार्डों के पार्षद, स्थानीय गणमान्य व्यक्ति, प्रमुख समाज सेवी और व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें