फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अटेली में किसान कर रहे बारिश का इंतजार, फसलें हो रही खराब

Wed, 20 Aug 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 5 बारिश के अभाव में बाजरे की खराब होती फसल।संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। क्षेत्र में मानसून की अच्छी शुरुआत हुई थी, लेकिन अब दस दिन से बारिश नहीं होने से 15 से अधिक गांवों में फसल मुरझाने लगी है। पत्ते पीले होकर झड़ने लगे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र में अधिकतर बाजरे और कपास की फसल ही उगाई जाती है। रामसिंह, सुरेश कुमार, बलवीर सिंह, रामकिशन, रामनारायण, शिवा आदि किसानों का कहना है कि समय पर मानसून की बारिश होने पर अच्छी पैदावार की उम्मीद थी, लेकिन अब बारिश नहीं होने के कारण फसलें खराब होने लगी हैं। किसानों ने बताया कि खरीफ की फसल बारिश पर आधारित है।
रबी की फसल में काफी मात्रा में पानी की जरूरत होती है, लेकिन उस समय किसान ट्यूबवेल या अन्य साधनों का उपयोग करके फसलों को पानी देते हैं। किसान दयाराम, नरेंद्र कुमार ने कहा कि फसल की समय पर बिजाई की थी, लेकिन अब बारिश नहीं होने के कारण फसलें मुरझाने लगी है। किसान भोपाल सिंह, सुमेर सिंह, अजीत सिंह, जितेंद्र यादव ने कहा कि इस समय फसल को पानी की सबसे ज्यादा जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें