फोटो 3 श्रमिकों को अल्पाहार करवाते भाविप के सदस्य।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। भारत विकास परिषद शाखा नारनौल के तत्वावधान में सदस्य सुनील मित्तल की पुत्री कुमारी कीर्ति मित्तल की पुण्यतिथि पर मंगलवार को सुबह आनंद रसोई का आयोजन किया गया। श्रमिकों को अल्पाहार दिया गया। आयोजन परशुराम चौक, गर्ल्स आईटीआई नारनौल पर किया गया। इस मौके पर प्रकल्प संयोजक डाॅ. संजय शर्मा, सचिव मुकेश जैन, पवन गुप्ता और विजय जिंदल, अध्यक्ष कवीन्द्र सचदेवा, डाॅ. शिवकुमार यादव, नीरज अग्रवाल, नवीन गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संवाद