फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बाजरे की सरकारी खरीद बंद होने से किसानों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। जिले की अनाज मंडियों में भावांतर योजना के तहत बाजरे की सरकारी खरीद बंद होने से किसानों में नाराजगी बढ़ रही है। बहुजन समाज पार्टी के नेता अतरलाल ने प्रदेश सरकार से बाजरे की सरकारी खरीद तुरंत दोबारा शुरू करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के अंदर खरीद शुरू नहीं हुई तो बसपा कार्यकर्ता मार्केट कमेटी कार्यालयों के सामने धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

अतरलाल ने सुंदरह, भोजावास, खैराना, बेवल, गुजरवास और अटेली में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर किसानों की समस्या पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार ने अचानक बाजरे की खरीद बंद करके किसानों को परेशानी में डाल दिया है। कई किसानों की फसल अभी तक नहीं बिक पाई है। ऐसे में उन्हें आर्थिक नुकसान का डर सता रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने 11 से 14 नवंबर तक जिन गांवों के किसानों को बाजरा बेचने का शेड्यूल दिया था, वे भी अब फसल नहीं बेच पाएंगे। जबकि खरीद बंद करने की तारीख 15 नवंबर तय की गई थी। इसके बावजूद करीब एक सप्ताह पहले ही खरीद रोक दी गई।
विज्ञापन

अतरलाल ने उपायुक्त की अध्यक्षता वाली कमेटी की व्यवस्था को अव्यावहारिक बताते हुए पहले की तरह भावांतर योजना के तहत बाजरे की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें