फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोहड़ पर गए किसान का पैर फिसला, डूबने से मौत

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में मृतक की कागजी कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
गांव मालड़ा के 55 वर्षीय किसान की जोहड़ में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को बाहर निकालवा कर नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां पर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मृतक के छोटे भाई श्योनारायण ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह और उसका भाई शीशराम 13 अगस्त को खेत में फसलों में दवा का छिड़काव कर रहे थे। जब स्प्रे करने के लिए आखिरी टंकी बची तो भाई ने उससे घर चले जाने के लिए कहा और स्वयं टंकी साफ करके बाद में आने की बात कही। श्योनारायण ने बताया कि वह स्वयं घर जाकर सो गया। शाम को उठने के बाद जब उसने अपने भाई के बारे में पूछा तो परिजनों ने बताया कि वह अभी नहीं आया है। उसके बाद उन्होंने तलाश शुरू की तो उसका कहीं पता नहीं चला। 15 अगस्त को सुबह साढ़े 6:30 बजे ग्रामीणों ने जोहड़ में एक डेडबॉडी उतराती हुई देखी। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दे दी। इसकी सूचना डेडबॉडी की तैरने की सूचना उसे मिली तो शक होने पर वह भी जोहड़ के पास चला गया। जब पुलिस ने डेडबॉडी को बाहर निकाला तो वह उसके भाई शीशराम की थी।
श्योनारायण ने आशंका जाहिर की उसका भाई दवा स्प्रे करने के बाद टंकी धोने और हाथ पैर धोने के लिए जोहड़ पर गया होगा वहां पर उसका पैर फिसल गया, जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई श्योरायाण के ब्यान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मृतक के एक लड़का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें