फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक की संदिग्ध हालात में मौत, पत्नी बोली - हत्या हुई

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में जांच अधिकारी से घटना क बारे मे पूछताछ करते डीएसपी कुशल सिंह। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
सामाजिक विज्ञान के अध्यापक की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मामले में मृतक का ससुर राजबीर डीएसपी कौशल कुमार से मिले और अपनी बेटी विनोद कुमारी द्वारा लिखी गई शिकायत उनको दी। इस दौरान डीएसपी ने आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उनकी शिकायत ले ली जाएगी। रिपोर्ट में जो कुछ भी आएगा, उसके अनुसार कार्रवाई कर दी जाएगी। मृतका की पत्नी विनोद कुमारी ने अपनी शिकायत में पति की मौत सड़क हादसा नहीं बल्कि हत्या बताई है।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी ने बताया कि 7 फरवरी 2017 को उसके एवं उसके ससुरालजनों पर जानेलवा हमला किया गया जिसका मामला सतनाली थाने में दर्ज है। इसके बाद 1 जून 2020 को वह और उसके पति शुभराम बच्चों का एडमिशन करवाने के लिए आरपीएस स्कूल में गए थे। उस दिन उसके पति एवं उस पर बोलेरो गाड़ी वालों ने हमला किया। इसकी रिपोर्ट उन्होंने महेंद्रगढ़ थाने में दर्ज करवाई थी। उसके पति की हत्या पुरानी रंजिश से हुई है। उसने अपने पति के हत्यारों के खिलाफ कार्रवाई करने और परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगाई है।
बता दें कि गांव नावां निवासी शुभराम गांव निंबी के राजकीय स्कूल में सामाजिक विज्ञान अध्यापक के पद पर कार्य कर रहा था। शनिवार को वह बाइक पर स्कूल में स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए गया था। गांव निंबी और निंबेहड़ा के बीच रास्ते पर ग्रामीणों ने सुबह शुभराम का शव बाइक के पास पड़ा था। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी जेब से मिली डायरी से फोन नंबर देख परिजनों को सूचित किया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने संदिग्ध मौत बताया था। परिजनों ने बताया कि मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं, कमर पूरी छीली हुई थी तथा मिट्टी सनी हुई थी। बाइक को खरोंच भी नहीं आई। शव के पास मोबाइल भी मिला लेकिन हेलमेट नहीं मिला। परिजनों की मांग पर पुलिस ने बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाया था। पुलिस ने इस मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतक के चाचा शीशराम के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है। परिजनों की मांग पर बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाया गया है। यह हत्या है या हादसा इस बारे में तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगेगा।
-अजयवीर, थाना प्रभारी, महेंद्रगढ़।
मृतक की पत्नी नहीं आई, ससुर आए थे। वो कुछ बाहर भीतर की बातें बता रहे थे। उनको आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाती है। रिपोर्ट में जो भी कुछ आएगा उसके अनुसार कार्रवाई कर दी जाएगी। -कौशल सिंह, डीएसपी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें