फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: निवाज नगर में पारिवारिक विवाद, युवक पर मां-बेटी से मारपीट के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। समीपवर्ती गांव निवाज नगर में पारिवारिक विवाद का एक मामला सामने आया है जहां एक युवक पर अपनी मां और बहन के साथ मारपीट करने के आरोप लगे हैं। घायल मां राजबाला और बेटी रवीना को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

पीड़ितों के अनुसार वे अपने निजी मकान में रह रही थीं। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे रवीना अपने भाई द्वारा भेजे गए नोटिस पढ़ रही थीं। इसी दौरान उनका भाई कृष्ण कुमार अपने ससुराल पक्ष के करीब छह लोगों के साथ जबरन घर में घुस आया। आरोप है कि उसके साथ उसकी पत्नी और अन्य रिश्तेदार भी थे जो अंदर आते ही वीडियो बनाने लगे।
रवीना ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्हें कमरे में ले जाकर पीटा गया और बाहर नहीं निकलने दिया गया। बाद में मां-बेटी को घर से बाहर निकाल दिया गया।
विज्ञापन

राजबाला ने बताया कि जब वह बाहर आई तो बेटी को पकड़ रखा था। विरोध करने पर उनके साथ भी मारपीट की गई और बाल पकड़कर घसीटते हुए बाहर निकाल दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान गहने और अन्य सामान भी छीन लिया गया।
पीड़ितों का कहना है कि आरोपी पहले भी कई बार मारपीट कर चुका है और उन्हें घर से निकालने का दबाव बना रहा है। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें