फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शिविर में 145 लोगों की आंखों को जांचा

विज्ञापन
फोटो संख्या:57- यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ में रोगियों की आखों की जांच करते चिकित्सक --संवाद - फोटो : टूंडला में अवैध खनन में पकड़ गए ट्रैक्टर ट्रॉली आदि
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। यादव सभा एवं राहत ग्रुप के तत्वाधान में यादव धर्मशाला में 178वें नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। निशुल्क नेत्र जांच शिविर में 145 रोगियों की जांच कर 28 रोगियों की चयनित करके ऑपरेशन के लिए राजकीय जालान नेत्र चिकित्सालय भिवानी में भेजा गया।
विज्ञापन

कप्तान राजेंद्र सिंह खेड़ा ने बताया की निशुल्क नेत्र जांच शिविर राहत ग्रुप के प्रधान डॉ. प्रेम राज आर्य की अध्यक्षता में लगाया गया। शिविर के आयोजक जिन्होंने पूरे नेत्र जांच शिविर का खर्च वहन किया। नेत्र जांच शिविर का प्रारंभ हवन के साथ शुरू किया गया।
पुरोहित यादव सभा के उप प्रधान एवं आर्य समाज महेंद्रगढ़ के प्रधान पंडित भूपेंद्र आर्य ने हवन संपन्न कराया। हवन में मुख्य यजमान गांव बचीनी निवासी जगत सिंह रहे। शिविर में डॉ. जितेंद्र यादव व उनकी टीम के डॉ. आरपी गिरी, डॉ. रामपाल यादव ने रोगियों की नेत्र जांच की। डॉ. प्रकाश वीर आर्य, आनंद ने बीपी व शुगर की जांच की।
विज्ञापन

शिविर में 145 रोगियों के नेत्र जांच की और 28 रोगियों को ऑपरेशन के लिए सुमेर सिंह मेघनवास की देखरेख में राजकीय जालान नेत्र चिकित्सालय भिवानी भेजा गया। इस अवसर पर प्रो. बस्तीराम खैरवाल, अधिवक्ता धर्मवीर सिंह आर्य, कप्तान सुरेंद्र सिंह, कप्तान सुल्तान सिंह माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें