फोटो संख्या:52- मोदाश्रम मंदिर से 11 हट्टा बाजार सड़क मार्ग के निर्माण कार्य का जायजा लेते विधा
- फोटो : टूंडला में अवैध खनन में पकड़ गए ट्रैक्टर ट्रॉली आदि
महेंदगढ़। 11 हट्टा बाजार से मोदाश्रम मंदिर तक बन रहे सड़क निर्माण कार्य का रविवार को विधायक ने निरीक्षण किया। विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि काफी समय के बाद शहर में सड़क निर्माण को लेकर विकास ने गति पकड़ी है। भाजपा सरकार हरियाणा में विकास कार्य को लेकर तेज गति से कार्य कर रही है। एक किलोमीटर लंबी 20 फुट चौड़ी इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, जिससे ग्रामीणों को शहर में आने के लिए किसी प्रकार की परेशानी न आए। उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों को सड़क निर्माण में अच्छी गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए। सड़क निर्माण में किसी प्रकार की कमी न हो। शहर की सबसे मुख्य सड़क 11 हट्टा बाजार का कार्य शुरू हो गया है। अधिकारियों और संबंधित एजेंसी को कहा को सड़क निर्माण में किसी प्रकार की घटिया सामग्री का उपयोग न करे। समय-समय पर स्वयं विधायक सड़क का निरीक्षण करेंगे। संवाद