फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव समाज के लिए फायदेमंद । सीजेएम

Wed, 20 Aug 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 12 वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण करती सीजेएम नीलम कुमारी।स्रोत डीआईपीआरओ
विज्ञापन
नारनौल। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नीलम कुमारी ने मंगलवार को नशा मुक्ति केंद्र, वन स्टॉप सेंटर, सेफ हाउस और सीनियर सिटीजन होम का निरीक्षण किया। उन्होंने सुविधाओं को लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में स्थित नशा मुक्ति केंद्र में सीजेएम ने मरीजों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने मरीजों से कहा कि केंद्र के विशेषज्ञ उनकी समस्याओं को हल करने और एक स्वस्थ जीवन जीने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मरीजों को नशे की लत से छुटकारा पाने के लिए केंद्र की मदद लेने और एक बेहतर जीवन जीने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति केंद्र मरीजों को उपचार और पुनर्वास की सुविधा देता है।

सीजेएम नीलम कुमारी ने नसीबपुर में स्थित सीनियर सिटीजन होम का भी निरीक्षण किया। वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज के लिए महत्वपूर्ण हैं। इनका अनुभव समाज के लिए बहुत फायदेमंद है। उन्होंने बताया कि सीनियर सिटीजन होम का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान और गरिमा के साथ जीवन जीने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करना है।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने पुलिस लाइन में बने सेफ हाउस और पुराने लघु सचिवालय में स्थित वन स्टॉप सेंटर का भी निरीक्षण किया। उनके साथ प्रशिक्षु अधिकारी परमिंदर सिंह सिविल जज और पीयूष कुमार सिविल जज भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें