फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: परीक्षा की तैयारी पूरी, 14 मई तक डाउनलोड करें इग्नू के एडमिट कार्ड

विज्ञापन
फोटो संख्या:54 शहर ​स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय ने सम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। अब परीक्षार्थी 14 मई तक अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए सभी कॉलेजों में नोटिस जारी कर दिए गए हैं। पहले यह अंतिम तिथि 9 मई निर्धारित थी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के अनुसार स्नातक स्तर के दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 मई से शुरू होंगी। इसी को देखते हुए कॉलेजों में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
कनीना स्थित पितामह कन्हा सिंह राजकीय कॉलेज, शहर का राजकीय पीजी कॉलेज और महिला कॉलेज में परीक्षा कक्षों की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। साथ ही डेस्क, बैठने की सुविधा और सीसीटीवी कैमरों की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन

बीए, बीकॉम और बीएससी के चौथे एवं छठे सेमेस्टर की नियमित परीक्षाएं 15 मई से आयोजित होंगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 14 मई के बाद किसी भी छात्र को एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा और बिना प्रवेश पत्र परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।

यहां मिल रहे एडमिट कार्ड
महाविद्यालय में विद्यार्थियों को प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक एडमिट कार्ड प्राप्त करने की सुविधा दी गई है। भीड़ से बचने के लिए कक्षा अनुसार अलग-अलग कक्ष निर्धारित किए गए हैं। प्रथम वर्ष के लिए कक्ष संख्या-3 में चेतन शर्मा व अंकित कुमार, द्वितीय वर्ष के लिए मनीष कुमार व मानव भारद्वाज तथा तृतीय वर्ष के लिए कक्ष संख्या-5 में मीना शर्मा व कुसुम कुमारी एडमिट कार्ड वितरित कर रही हैं। प्रशासन ने विद्यार्थियों से समय पर पहुंचने की अपील की है।
-
परीक्षा से पहले जमा कराएं सामान
महाविद्यालय प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों के पुस्तकालय की पुस्तकें, खेल सामग्री या एनएसएस एवं एनसीसी से संबंधित सामान लिया है उनको परीक्षा से पहले जमा कराने के निर्देश दिए हैं जो विद्यार्थी सामान जमा नहीं कराएगा उनके एडमिट कार्ड जारी नहीं किए जाएंगे।




वर्जन:
बीए, बीकॉम और बीएससी के चतुर्थ और षष्ठम सेमेस्टर की नियमित विश्वविद्यालय परीक्षाएं 15 मई से शुरू होंगी। पहले एडमिट कार्ड वितरण की अंतिम तिथि 9 मई निर्धारित की गई थी लेकिन अब यह तिथि 14 मई तक बढ़ा दी गई है। -प्रो. हरिओम भारद्वाज, रजिस्ट्रार, जीसी, कनीना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें