फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में जेबीटी की परीक्षा में नकल करते पांच पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में चल रही जेबीटी की परीक्षा के दौरान हरियाणा विद्यालय बोर्ड के चेयरमैन जगबीर सिंह ने दो परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने तीन छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा। बोर्ड की टीम ने परीक्षा केंद्र में नकल के पांच केस पकड़े है।
विज्ञापन

बता दें कि जेबीटी की परीक्षा के लिए नारनौल में बनाये गए परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड के चेयरमैन जगबीर सिंह ने औचक निरीक्षण किया। चेयरमैन सबसे पहले सीनियर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण किया। जहां परीक्षा के दौरान तीन विद्यार्थी नकल करते हुए पकड़े गए। इसके बाद गुरु गोबिंद सीनियर सेकेंडरी परीक्षा केंद्र में पहुंचे। बता दें कि प्रदेशभर में चल रही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित डीएलएड प्रथम वर्ष (नियमित/रि-अपीयर) जुलाई-2019 की परीक्षा में सोमवार को प्रदेश में नकल के कुल 25 मामले दर्ज किए गए हैं। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह के उड़नदस्ते द्वारा नारनौल के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जहां नकल के तीन केस पकड़े व बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद के उड़नदस्ते ने नारनौल के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण नकल के दो मामले पकड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें