फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी आईडी रखने वाले आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाही की नकली आईडी रखने वाले आरोपी दिनेश को पुलिस ने एक दिन के रिमांड के बाद महेंद्रगढ़ कोर्ट में पेश किया। न्यायाधीश ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि माधोगढ़ गांव से कोई लड़का पुलिस का आई कार्ड लेकर उसका गलत प्रयोग कर रहा है जो शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी के बारे में माधोगढ़ में उसकी छानबीन की तो पता चला कि आरोपी पुलिस में भर्ती नहीं है और वह नकली आई कार्ड बनवाकर बस व टोल पर इसका प्रयोग करता है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। रिमांड के दौरान पता चला कि आरोपी ने यह आई कार्ड 2016 में अवतार फोटो स्टूडियो महेंद्रगढ़ पर बनवाया था और वह गुरुग्राम मानेसर आदि जगहों पर टैक्सी चलाता है, इसी दौरान वह इस आई कार्ड को प्रयोग करता था और अपने आपको पुलिस कर्मचारी बताता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें