महेंद्रगढ़। यादव धर्मशाला महेंद्रगढ़ के मुख्य सभागार में भूतपूर्व सैनिक विकास संघ के अध्यक्ष सूबेदार रामस्वरूप यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक आयोजित की गई। संघ के उपाध्यक्ष कप्तान राजेंद्र सिंह खेड़ा ने बताया की अध्यक्ष ने सुझाव रखा कि आने वाली 1 अक्टूबर को गांव सुरजनवास में जाकर पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन संबंधी समस्याएं और सरकार की ओर से मिलने वाले सुविधाओं से अवगत कराया जाएगा। इसकी जिम्मेवारी कार्यकारिणी सदस्य हवलदार शेर सिंह को दी जाए। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। सैनिकों के पेंशन संबंधी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। साथ ही थर्ड रिवीजन पेंशन टेबल के बारे में पूर्व सैनिकों को अवगत कराया।
इस दौरान कप्तान सुरेंद्र सिंह, पूर्व कोषाध्यक्ष कप्तान मामराज सिंह, सूबेदार वासुदेव, नायक सूबेदार चंदगीराम, रामफल, सह सचिव हवलदार भागमल, शेर सिंह, पुष्कर दत्त, रामकिशन खेड़ा, लालाराम मौजूद रहे।