फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मतदान के अधिकार का प्रयोग करने के लिए लोगों को प्रेरित करें

Sun, 15 Sep 2024 08:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:69- पीएमश्री राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोजावास में मतदान के प्रति विद्या​र्थ
विज्ञापन
कनीना। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भोजावास में प्रभारी प्राचार्य अशोक कुमार की अध्यक्षता में व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राजेश बालवान के मार्गदर्शन में एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर अनेक स्वयंसेवकों ने भाग लिया। स्वयंसेवकों को अपने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के महत्व को समझाते हुए आह्वान किया गया कि वह अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर की साफ सफाई के लिए श्रमदान भी किया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने चरित्र निर्माण, नशा मुक्ति व पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह में समा बांध दिया। कार्यक्रम में मंच संचालन दयानंद एसएस मास्टर ने किया। इस अवसर पर अभय सिंह प्रवक्ता, बुधराम प्रवक्ता, शिवकुमार सहित स्वयंसेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें