फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नया बस स्टैंड बनने के बाद भी पुराने बस स्टैंड पर अधिक भीड़

विज्ञापन
फोटो नंबर- 08नांगल चौधरी में अस्थाई बस अड्डे से बस में बैठते यात्री। संवाद
विज्ञापन
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी में करोड़ों रुपये की लागत से नया बस स्टैंड बनवाने के बाद भी व्यवस्था पुराने अस्थायी बस अड्डे के भरोसे ही चल रही है। हालत यह है कि नये बस स्टैंड पर बसों का उचित ठहराव नहीं होने के कारण केवल नाममात्र सवारियां ही पहुंच रही हैं।
विज्ञापन




नये बस स्टैंड में अधिकांश बसें केवल औपचारिकता निभाने व इंट्री करवाने के लिए नए बस स्टैंड में प्रवेश कर तुरंत बाहर निकल जाती हैं। वहीं शाम के समय जयपुर से आने वाली अधिकतर बस तो नए बस स्टैंड जाती ही नहीं।

जिस कारण नये बस स्टैंड पर सन्नाटा पसरा रहता है जबकि अस्थायी बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़ लगी रहती है। सबसे बड़ी समस्या यह है कि अस्थायी बस अड्डे पर यात्रियों के लिए किसी प्रकार की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन




वहां न तो बैठने के लिए उचित व्यवस्था है न पीने के पानी की सुविधा और न ही गर्मी व बारिश से बचाव के लिए पर्याप्त शेड बनाए गए हैं। तेज धूप और भीषण गर्मी में यात्रियों, खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सड़क किनारे खड़े होकर बसों का इंतजार करते है।

नांगल चौधरी में नया बस स्टैंड बहरोड मार्ग पर बाइपास के पास बनाया गया है जिसकी दूरी अस्थाई बस स्टैंड से करीब 1.5 किमी दूर है। वहीं नये बस स्टैंड के आस-पास अधिक चहल-पहल भी नहीं है और बहुत कम ऑटो का संचालन रहता है।





वर्जन :



नये बस स्टैंड से बसों का संचालन सुचारू रूप से किया जा रहा है और निर्धारित समय तक बसों का ठहराव किया जाता है। वहीं यात्रियों की सुविधा के लिए नये बस स्टैंड पर पेयजल व शौचालय सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध है। -देवदत्त, महाप्रबंधक, नारनौल डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें