फोटो नंबर-12प्रभात फेरी के दौरान भजनों पर झूमती महिलाएं। स्रोत:
नारनौल। पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा के अवसर पर राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन की ओर से रविवार सुबह मोहल्ला सलामपुरा से भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के यजमान राम सिंह सैनी परिवार रहा। कार्यक्रम की शुरुआत ठाकुर जी की आरती और श्रद्धालुओं को चंदन तिलक लगाकर की गई। प्रभात फेरी सलामपुरा की गलियों से होते हुए भजन-कीर्तन, ढोल-मंजीरों और राधे नाम के संकीर्तन के साथ निकाली गई। श्रद्धालु नाचते-गाते हुए राधा-कृष्ण और प्रेमानंद महाराज के जयकारे लगा रहे थे। संवाद